गायिका इंदर कौर हत्याकांड में आरोपी NRI के खिलाफ LOC जारी

चंडीगढ़, 23 मई - सिंगर इंदर कौर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कनाडा में रहने वाले NRI सुखविंदर सिंह के खिलाफ LOC (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया है। उस पर अपहरण, हत्या, साज़िश और सबूत मिटाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, इंदर कौर की मौत दो गोलियां लगने से हुई थी। 27 वर्षीय सिंगर का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी और उसका शव नीलो नहर से बरामद किया गया था।

#LOC
# Inder Kaur
# Singer