खाई में गिरी SUV, 8 की मौ.त
महाराष्ट्र, 25 मई- महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक SUV के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को पोल्दपुर-महाबलेश्वर रोड पर अंबेनाली घाट इलाके में हुई। पीड़ित सतारा के रहने वाले थे। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे दापोली से सतारा जा रहे थे, तभी गाड़ी खाई में गिर गई।
पुलिस ने बताया कि यह भयानक हादसा रविवार देर रात पोल्दपुर-महाबलेश्वर घाट पर हुआ, जो कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र को जोड़ता है। अंबेनाली घाट में एक कार के गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब सतारा जिले के अजगांव के आठ युवक दापोली से अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अंबेनाली घाट के दाभील गांव की सीमा में ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया।
जानकारी के मुताबिक, पोल्दपुर पुलिस प्रशासन और लोकल टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत और बचाव का काम कर रही हैं। 1,000 फीट गहरी खाई में गिरे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। सोमवार सुबह 7 बजे तक एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया था। रेस्क्यू टीम और कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

