ट्विशा शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म
भोपाल, 25 मई - पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा का भोपाल में दूसरा पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. AIIMS दिल्ली की 4 सदस्यीय मेडिकल टीम ने हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम किया था. मामले में पति समर्थ सिंह को पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर लिया है. उस पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं. वहीं आरोपी पति समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ जारी है. ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया है कि मौत के बाद कई प्रभावशाली लोगों और CCTV तकनीशियनों को कॉल किए गए थे. परिवार ने जांच में गड़बड़ी और सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताई है. गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द कराने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.
मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. ट्विशा शर्मा 12 मई को अपने ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थीं. उनकी शादी को अभी महज पांच महीने ही हुए थे. ट्विशा ने वकील समर्थ सिंह से विवाह किया था. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की बेंच करेगी, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली शामिल हैं.

हाईकोर्ट के निर्देश पर दिल्ली AIIMS के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक उपकरणों के साथ पूरी प्रक्रिया पूरी की. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई. ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर परिवार ने सवाल उठाए थे. इसके बाद हाईकोर्ट ने दूसरा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे.