जम्मू-कश्मीर: ईद से पहले सुरक्षा कर दी गई कड़ी 

डोडा (जम्मू-कश्मीर), 25 मई - ईद से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

SSP डोडा कार्तिक श्रोत्रिय ने बताया, "ईद की खरीदारी पीक पर पहुंच गई है। पुलिस की तैयारियां भी चाकचौबंद हैं। बाजारों की चेकिंग की जा रही है। कल परसों ट्रैफिक की दिक्कत हो सकती है उसके लिए पुलिस के साथ समन्वय करें। सड़क थोड़ी संकरी हैं...इसमें कुर्बानी का महत्व है, जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छ वध के लिए जो भी दिशा निर्देश आए हैं उसका पालन करें। 

 
#जम्मू-कश्मीर
# ईद