पंजाब और चंडीगढ़ में अगले तीन दिन बारिश - मौसम विभाग

चंडीगढ़, 28 मई - पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम बदल गया। मोहाली और जालंधर में सुबह बूंदाबांदी हुई। अगले तीन दिनों में कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। 60-70 किलोमीटर प्रत्ति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है और ओले भी पड़ सकते हैं।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 और 30 मई को चंडीगढ़ और पंजाब के 51% से 75% हिस्से में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

24 घंटे में तापमान 1.4 डिग्री बढ़ा है। यह अब सामान्य से 4.1 डिग्री ज़्यादा है। सबसे ज़्यादा तापमान 46 डिग्री फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में तापमान 43.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 
#पंजाब और चंडीगढ़ में अगले तीन दिन बारिश - मौसम विभाग