'जनता ने बीजेपी पर विश्वास जताया' हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बयान
हिमाचल प्रदेश, 1 जून- हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला परिषद और नगर निगम चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की। वहीं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा कि 4 जिलों में हुए चुनाव में 3 जगह पर मंडी, सोलन और धर्मशाला में बीजेपी ने जीत हासिल की है। ये जीत दिखाती है की बीजेपी में जनता का विश्वास बढ़ रहा है और कांग्रेस की सरकार से जनता दुखी है। ये सबसे नीचे का चुनाव होता है। जिसमे जनता ने बीजेपी पर विश्वास जताया है। वही उन्होंने कहा की जो वादे सरकार ने किये उनको पूरा नहीं किया इसलिए लोगो में गुस्सा है।
उन्होंने कहा की हिमाचल ने एंट्री टेक्स लगाया है क्योंकि हिमाचल के लोगो की रिश्तेदारी पंजाब में है लेकिन इस तरीके से एंट्री टैक्स लगाया है। इससे ट्रूसिजम में कमी आएगी क्योंकि पंजाब ने भी हिमाचल की गाड़ियों में टैक्स लगाने की बात कही है।सरकारी नौकरी में पहले डोप टेस्ट को लेकर कहा की मुख्यमंत्री का फैसला लेने का तरीका बड़ा अजीब है। नशे का प्रचलन हिमाचल में बहुत बढ़ गया है, ड्रग्स अब शहरों नहीं गावों में भी मिलने लगी है। नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया, टास्क फ़ोर्स भी बनाई गयी, अब एक फैसला लिए गया है की नौकरी से पहले डोप टेस्ट होगा।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल पर कहा की सरकार वादे बड़े-बड़े करती है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके है की सैलरी 1 तारीख को आएगी लेकिन नहीं आती। जिसकी वजह से कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ती है। वहीं उन्होंने कहा की सरकार की मानसून की तैयारी नहीं है क्योंकि 2025 में आई आपदा का मलवा भी अभी तक सड़कों से नहीं हटा है और अब मानसून भी आने वाला है। बरसात में ये मलवा सड़कों पर आएगा। जिससे रोड बंद होने से और भी परेशानी देखने के लिए मिलेगी।

