मान सरकार ने की मिशन क्लीन पंजाब की शुरूआत

चंडीगढ़, 8 जून – मान सरकार ने मिशन क्लीन पंजाब शुरू किया है। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी शुरुआत की है। पंजाब को साफ-सुथरा बनाने के लिए एक बड़ा कैंपेन शुरू किया गया है। जानकारी देते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि हर दिन सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वीडियो कॉल के ज़रिए इंस्पेक्शन किया जाएगा और सीनियर अधिकारी हर दिन फील्ड में मौजूद रहकर कैंपेन चलाएंगे।

#CM Bhagwant Mann
# Mission Clean Punjab