मान सरकार ने बोर्ड एग्जाम में जन्मतिथि पर आधारित टाई-ब्रेकर सिस्टम किया समाप्त - हरजोत सिंह बैंस
चंडीगढ़, 10 जून- शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मान सरकार ने बोर्ड एग्जाम में जन्मतिथि पर आधारित टाई-ब्रेकर सिस्टम खत्म कर दिया है।
यह बड़ा फैसला स्टूडेंट्स के मुख्यमंत्री मान को दिए फीडबैक के बाद लिया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब जितने भी स्टूडेंट्स के एक जैसे मार्क्स आएंगे, उन्हें एक जैसी रैंक मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि अब बोर्ड एग्जाम में एप्टीट्यूड पर आधारित सवाल होंगे जो रट्टा मारने के बजाय समझ और एप्टीट्यूड को टेस्ट करेंगे। इसके साथ ही, नकल और पेपर लीक होने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
#मान सरकार ने बोर्ड एग्जाम में जन्मतिथि पर आधारित टाई-ब्रेकर सिस्टम किया समाप्त - हरजोत सिंह बैंस

