पंजाब के लोगों को अगले दो दिन में मिल सकती है गर्मी से राहत


चंडीगढ़ 10 जून - पंजाब के लोगों को अगले दो दिन गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।तेज गर्मी झेल रहे पंजाब के लोगों को अगले दो दिन गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि 11 और 12 जून को पूरे पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है और तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। इसके लिए विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग की हेड पवनीत कौर किंगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने 11 और 12 जून को पूरे पंजाब में हल्की बारिश के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिसके लिए विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट और कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। ओडिशा लोक भवन में प्रकृति का अनोखा नज़ारा, हिरणों की आबादी बढ़ रही है

#पंजाब