गुहला चीका के गांव सरोला के पास बड़ा हादसा: यूरिया से भरा ट्रक पलटा
*टूटी सड़क बनी वजह, 400 बैग खाद पानी में बर्बाद, 4 घायल*
*ड्राइवर बोला- लाखों का नुकसान, धान की फसल पर संकट*
गुहला चीका, 18 जून (ओ पी सैनी) कैथल-गुहला चीका मार्ग की खस्ताहाल सड़क ने आज फिर एक बड़े हादसे को अंजाम दिया। दाबा कोऑपरेटिव सोसाइटी के लिए 400 बैग यूरिया खाद लेकर जा रहा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में सवार 4 लोग घायल हो गए।
हादसा इतना भयानक था कि ट्रक पूरी तरह पलटकर धान के खेत में जा गिरा। यूरिया के पीले बैग खेत में बिखर गए। कई बैग फटने से खाद पानी में घुलकर बर्बाद हो गई।
*ड्राइवर का आरोप:* घायल ड्राइवर ने बताया कि कैथल से गुहला चीका सड़क में इतने गड्ढे हैं कि कोई भी वाहन संभल पाना मुश्किल हो जाता है। ट्रक ड्राइवर ने कह कि मेरा लाखों का नुकसान हो गया है। अगर समय पर किसानों को यूरिया नहीं मिली तो धान की रोपाई रुक जाएगी।"_
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर रोज हादसे होते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पी डब्ल्यू डी ने सड़क ठीक नहीं करवाई। अब बरसात में हालात और खराब होंगे। ड्राइवर व स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि कैथल से गुहलाचीका मार्ग को दुरुस्त किया जाए ताकि लोग हादसों से बच सके।

