हर्षित राणा तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल

नई दिल्ली, 19 जून - तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा को अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ तीसरे ODI के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने बताया कि राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और चेन्नई में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। सीरीज़ का तीसरा और आख़िरी ODI 20 जून को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम अभी तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 से आगे चल रही है। टीम ने पहला मैच 7 विकेट से और दूसरा 170 रन से जीता था।

#Harshit Rana
# ODI Match