दुकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प
ममदोट, 24 जून (राजिंदर सिंह हांडा, सुखदेव सिंह संगम) - पिछले महीने ममदोट कस्बे में दुकानों के झगड़े में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने ऑडियो क्लिप में जिन लोगों के नाम लिए गए थे, उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। उस दिन से ही मृतक के परिवार ने विवादित दुकानों के सामने धरना शुरू कर दिया था। आज जब दुकानदारों ने दुकानें खोलने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई, इस दौरान ईंट-पत्थर और डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। अब दोनों पक्ष आमने-सामने धरना दे रहे हैं और भारी संख्या में पुलिस भी तैनात कर दी गई है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
#Crime News

