मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में वालंटियर साथियों से मुलाकात की

संगरूर, 26 जून - आज मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर में पार्टी की रीढ़ यानी वालंटियर साथियों से मिले। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया कि चुनाव क्षेत्रों के कामों को लेकर खुलकर चर्चा हुई। सभी साथियों से और मजबूत होकर लोगों का काम करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि वॉलंटियर्स का यह जोश और जज़्बा ही पार्टी की असली ताकत है। जमीन पर दिन-रात काम करने वाले साथियों को आने वाले दिनों में संगठन में पूरा सम्मान दिया जाएगा और उन्हें अहम ज़िम्मेदारियां दी जाएंगी।

#CM Bhagwant Mann