मेहनत, जज़्बे और इन्सानियत की मिसाल क्रिस्टियानो रोनाल्डो

(क्रम जोड़ने के लिए पिछला रविवारीय अंक देखें)

अकेला पैसा ही नहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो नियमों अनुसार रक्तदान करने के क्रम को भी कभी टूटने नहीं देते। यहीं बस नहीं, रोनाल्डो ने अपने साथी खिलाड़ी कार्लोस मार्टिन्स के पुत्र की जान बचाने के लिए अपना बोन मैरो दान करने से भी गुरेज़ नहीं किया। और ऐसे दान के लिए लगातार लोगों को प्रेरित करते रहते हैं ताकि किसी की कीमती पर जान बचाई जा सके। इसी तरह 2014 में जब एक परिवार ने रोनाल्डो से उसके द्वारा उपयोग की गई टी-शर्ट और बूटों की जोड़ी की मांग की ताकि वह इस सब को नीलाम कर अपने 10 माह के बच्चे के दिमाग का आप्रेशन करवा सकें तो महान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस परिवार को सिर्फ अपनी टी-शर्ट और बूट ही नहीं दिये बल्कि बच्चे के इलाज पर आया पूरा खर्च 83000 डॉलर (लगभग 76 लाख रुपये) अपने जिम्मे ले लिया।
नई पीढ़ी बेशक सीआर-7 ब्रांड को क्रिस्टियानो रोनाल्डो के उप नाम के तौर पर जानती है परन्तु सच तो यह है कि आज सीआर-7 अरबों डॉलर के व्यापारिक साम्राज्य के तौर पर दुनिया का सबसे शक्तिशाली और महंगा ‘पर्सनल ब्रांड’ बन चुका है। सीआर-7 ब्रैंड मेहमान-नवाज़ी, फैशन, सुंदरता, स्वास्थ्य और एक्सेसरीज़ की दुनिया तक फैल चुका है। सोशल मीडिया पर दुनिया भर में सबसे अधिक (600 मिलियन से अधिक) फॉलोअर्स कमाने वाला ब्रांड भी सीआर-7 ही है। सीआर-7 का नामकरण सर एलेक्स फर्ग्यूसन के हाथों से उस समय हुआ था जब ‘मैनचैस्टर यूनाइटेड फुटबाल क्लब’ में 28 नम्बर जर्सी पहनने के लिए अड़े हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को तेज़ नज़र के धनी सर फरगूसन ने 7 नम्बर जर्सी पहनने के लिए मनाया। इस तरह सीआर-7 ब्रांड (सी-क्रिस्टियानो, आर-रोनाल्डो और 7 रोनाल्डो की मनपसंद जर्सी नम्बर) का नामकरण हुआ।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सीआर-7 रोनाल्डो के लिए मात्र मुनाफा कमाने वाला ब्रांड नहीं है। बल्कि रोनाल्डो ने सीआर-7 द्वारा अपनी दानशीलता वाले स्वभाव को बुलंदी तक पहुंचाया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी सोच अनुसार अपने मुनाफे के प्रत्येक प्रोजैक्ट को लोक भलाई के साथ जोड़कर रखते हैं। कोविड-19 के दौर दौरान भी सीआर-7 के होटल भी अस्थाई अस्पतालों के रूप में आम लोगों का ईलाज करने के लिए खोल दिये गये थे। 2023 में उत्तरी अफ्रीका देश मोरक्को में आये भयानक भूकम्प के दौरान रोनाल्डो ने निकट के शहर माराकेश में अपने लग्ज़री होटल पेस्टाना सीआर-7 के दरवाजे भूकम्प पीड़ितों के लिए यह कहते हुए खोल दिए कि होटलों के कमरे सिर्फ अमीरों के लिए ही नहीं होते बल्कि यह ज़रूरत पड़ने पर ज़रूरतमंदों के लिए भी खोले जाने चाहिए। सीआर-7 ब्रांड की कमाई का एक हिस्सा ज़रूरतमंदों की सेवा के लिए खर्च किया जाता है। रोनाल्डो द्वारा इलाइट टीम के साथ मिलकर सीआर-7 ब्रांड के कम्बल लांच किए गए, जिसकी कमाई ‘सेव द चिल्ड्रन’ संस्था को दी जाती है। उपरोक्त के अलावा क्रिस्टियानो रोनाल्डो की दानशीलता की यदि विस्तारपूर्वक चर्चा करनी हो तो इस पर अलग तौर पर एक किताब लिखी जा सकती है।
यहां यह भी सच है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अभी तक विवाह नहीं करवाया। हां वह 2016 में मैड्रिड में हुई एक मुलाकात के बाद जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ संबंधों में ज़रूर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अब तक 6 बच्चे हैं। इनमें से तीन बच्चे, 15 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, आठ वर्ष के ईवा मारिया और मैटीयो (दोनों जुड़वा) सरोगेसी से पैदा हुए हैं। इसके अलावा रोनाल्डो और उसकी मित्र जॉर्जीना रोड्रिग्ज ने आठ वर्षीय अलाना मार्टिना, चार वर्षीय बेला एस्मेराल्डा बेटियां और बेटे एज़ल को जन्म दिया है। बेटी बेला के साथ बेटे एज़ल की जन्म समय ही मौत हो गई थी।
जॉर्जीना इन सब बच्चों का पालन पोषण अपने बच्चों की तरह ही करती है। जॉर्जीना ने सोशल मीडिया पर 30-37 कैरेट के हीरे वाली अंगूठी दिखाते हुए अगस्त 2025 में बताया था कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ उसकी सगाई हो गई है। विवाह संबंधी पूछे जाने पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कहते हैं कि शादी का जश्न मनाने की उन्हें कोई जल्दी नहीं है। इस सबसे पहले उन्होंने 11 जून से 19 जुलाई 2026 के बीच अमरीका, कनाडा और मैक्सिको में होने जा रहे ‘फीफा पुरूष वर्ल्ड कप 2026’ खेलना है जोकि रोनाल्डो का अंतिम बड़ा अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामैंट होगा फिर इसके बाद वह विवाह करवाएंगे। हां रोनाल्डो की ओर से यह घोषणा ज़रूर कर दी गई है कि वह जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ ही विवाह का जश्न पुर्तगाल के मैडीरा द्वीप के फंचल में मनाएंगे, जहां उनका जन्म हुआ था। आजकल क्रिस्टियानो रोनाल्डो जॉज़र् जीसस की कोचिंग में साऊदी अरब के फुटबाल प्रो लीग क्लब अल-नासर के लिए खेल रहे हैं। वह अपनी टीम के कप्तान और मुख्य सेंटर फॉरवर्ड हैं। इस क्लब के साथ रोनाल्डो का कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक का है। इसके अलावा ंक्रिस्टियानो रोनाल्डो रॉबर्टो मार्टिनेज़ के नेतृत्व में पुर्तगाल नैशनल टीम के कप्तान हैं।
यहां यह ज़िक्र किए बिना कलम रोकी नहीं जा सकती कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने प्यार करने वालों को संदेश देते हैं कि ‘आपका प्यार मुझे मज़बूत बनाता है, परन्तु आपकी नफरत मुझे रूकने नहीं देती’।

-कैलीबर आर्ट स्टूडियो, बंगा, ज़िला शहीद भगत सिंह नगर।
मो. 98154-61875

#मेहनत
# जज़्बे और इन्सानियत की मिसाल क्रिस्टियानो रोनाल्डो