गाजियाबाद में चला बुलडोजर, UPSIDA की ग्रीन बेल्ट पर बनी तीन मंजिला मजार जमींदोज


गाजियाबाद, 28 जून - गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में यूपीएसआईडीए (UPSIDA) की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बनी तीन मंजिला कथित अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण वर्ष 2001 में एक छोटे ढांचे से शुरू हुआ था और धीरे-धीरे करीब 300 वर्ग गज से अधिक क्षेत्र में फैल गया। संबंधित पक्ष को कई बार नोटिस देकर निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।

#गाजियाबाद