बहबल फायरिंग की घटना की जांच के लिए बनाई गई SIT के सदस्य आज गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला पहुंचे

फरीदकोट, 2 जुलाई (जसवंत सिंह पुरबा) - बहबल फायरिंग की घटना की जांच के लिए बनाई गई SIT के सदस्य आज फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला पहुंचे। जहां से 1 जून 2015 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप चोरी हो गया था। इसके बाद टीम बरगाड़ी पहुंचेगी जहां गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग फाड़कर सड़कों पर बिखेर दिए गए थे और उसके बाद बहबल कलां पहुंचेगी जहां विरोध प्रदर्शन के दौरान दो सिखों की मौत हो गई थी।

इस टीम को आज DIG हरजीत सिंह लीड कर रहे हैं। आपको बता दें कि SIT के हेड ADGP नौ निहाल सिंह हैं।

#Behbal Kalan