नवी मुंबई में भारी बारिश से चिरनेर गांव जलमग्न, 2 दिनों से फंसे ग्रामीण

नवी मुंबई (महाराष्ट्र)- लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नवी मुंबई के पास स्थित चिरनेर गांव में भीषण जलभराव हो गया है। पिछले दो दिनों से ग्रामीण बाढ़ जैसे हालात में फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक कोई सरकारी अधिकारी हालात का जायजा लेने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण गांव में घुसे 10 से 12 सांपों को मारना पड़ा। लगातार बारिश से गांव का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

 
#नवी मुंबई में भारी बारिश से चिरनेर गांव जलमग्न
# 2 दिनों से फंसे ग्रामीण