5 दिन के पंजाब दौरे पर रहेंगे भूपेश बघेल, चुनावी तैयारियों पर करेंगे मंथन
चंडीगढ़, 6 जुलाई: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल पांच दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे। वह कुछ ही देर में चंडीगढ़ पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान बघेल प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
भूपेश बघेल ने कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पंजाब विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना है। उन्होंने बताया कि वह पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति पर मंथन करेंगे।
#5 दिन के पंजाब दौरे पर रहेंगे भूपेश बघेल
# चुनावी तैयारियों पर करेंगे मंथन

