आज दिल्ली दौरे पर जायेगे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़, 14 जुलाई- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दिल्ली आएंगे। वे इंडिया टैक्स 2026 में पंजाब को रिप्रेजेंट करेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री मान पंजाब स्टेट पवेलियन का उद्घाटन करेंगे।वे “पंजाब के टेक्सटाइल भविष्य की नई कल्पना: पारंपरिक ताकत से टेक्नोलॉजिकल लीडरशिप तक” विषय पर पंजाब नॉलेज सेशन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री मान इन्वेस्टर्स और टेक्सटाइल इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों को पंजाब में इन्वेस्टमेंट के मौकों के बारे में बताएंगे।वे टेक्सटाइल सेक्टर में इन्वेस्टमेंट, रोज़गार और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी और विज़न पेश करेंगे।
#मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

