लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अलग अंदाज में दिखे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

लुधियाना, 15 जुलाई (रूपेश कुमार) – केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज लुधियाना रेलवे स्टेशन पर एक अलग अंदाज में दिखे। वह दस्ताने पहनकर रेलवे ट्रैक पर उतर गए और रेलवे ट्रैक पर गिरे आम के छिलके और दूसरा कचरा उठाने लगे। इस दौरान वह लोगों से इस तरह गंदगी न फैलाने की अपील भी करते दिखे।

#Ravneet Singh Bittu