मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए राशन डिपो होल्डर्स को अलॉटमेंट लेटर बांटे
चंडीगढ़, 16 जुलाई - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए राशन डिपो होल्डर्स को अलॉटमेंट लेटर बांटे। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज 2800 डिपो होल्डर्स को लाइसेंस दिए जा रहे हैं। यह न सिर्फ रोजगार का जरिया है बल्कि लोगों की सेवा का भी एक जरिया है क्योंकि डिपो होल्डर सरकार की योजनाओं को लेकर सरकार और लोगों के बीच एक पुल का काम करते हैं।
#CM Bhagwant Mann

