पीएम ने जींद के लोगों की विशेष रूप से सराहना


जींद , 17 जुलाई  -  मोदी ने कहा कि आज 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के अन्य प्रोजेक्ट भी हरियाणा को मिले हैं। इसमें रेलवे और हाईवे के अनेक प्रोजेक्ट हैं। विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट हैं और दो नए मेडिकल कॉलेज भी समर्पित हैं। यहां के नौजवानों के लिए डॉक्टर व अन्य मेडिकल प्रोफेशनल बनने के रास्ते खुलेंगे। 

कहा कि आज मैं जींद और पूरे हरियाणा के लोगों की एक और बात के लिए विशेष रूप से सराहना करना चाहता हूं। आपने स्वच्छता के इस अभियान को जिस गंभीरता और उत्साह के साथ अपनाया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। यहां के लोग नई ऊर्जा के साथ सफाई अभियान में जुटे हैं, जिसे देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।

पिछले एक हफ्ते से मैं सोशल मीडिया पर लगातार यहां चल रहे सफाई अभियान की तस्वीरें और वीडियो देख रहा था। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि मोदी जी, आप बार-बार जींद आइए, ताकि सफाई अभियान ऐसे ही चलता रहे।

#पीएम जींद