आज पूरे देश में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है- PM मोदी

जालंधर, 17 जुलाई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " आज के दिन मैं इस मंच से पंजाब के महान सपूत सरदार तेजा सिंह समुंद्री जी को भी अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, आज उनका 100वां शहादत दिवस है। उन्होंने अंग्रेजी शासनकाल में सिख हितों की रक्षा के लिए अनेक आंदोलन किए। सरदार तेजा सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर दिया। आज से शुरू हो रहे उनके शहादत दिवस कार्यक्रमों से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। 

भारतीय रेल गरीब और मिडिल क्लास परिवारों की सवारी है, लेकिन 2014 से पहले तक रेलवे की क्या स्थिति थी ये आप अच्छे से जानते हैं। कांग्रेस सरकार नई ट्रेनों की झूठी घोषणा करके आराम से बैठ जाती थी। हमारे रेलवे स्टेशनों को कांग्रेस ने अपने हाल पर छोड़ दिया था।  अंग्रेजों के जमाने में जो स्टेशन बने थे उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं था भारतीय रेल का नेटवर्क इतना विशाल है कि रोज उसमें जितने यात्री सफर करते हैं, उतनी तो कई देशों की आबादी भी नहीं है। जो काम आज हो रहे हैं, वो काम तो 30-40 वर्ष पहले हो जाने चाहिए थे लेकिन पहले की सरकारों की प्राथमिकता में ये काम था ही नहीं। गरीब और मिडिल क्लास को भी सुविधा चाहिए, उनको भी साफ सफाई चाहिए, इनके समय की भी वैल्यू है, इस पर पहले की सरकारें चर्चा भी नहीं करती थीं। इस सोच के साथ विकसित भारत नहीं बन सकता था इसलिए बीते वर्षों में भाजपा सरकार ने स्थितियों को बदलना शुरू किया। आज पूरे देश में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 से ज्यादा स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है, इनमें से कई स्टेशनों पर काम पूरा हो गया है। आज ऐसे ही 75 स्टेशनों का लोकार्पण हुआ है।

 
#आज पूरे देश में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है- PM मोदी