हिरासत में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और रंधावा

दिल्ली, 21 जुलाई - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी. वेणुगोपाल और पवन खेड़ा के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने युवा छात्रों के साथ कथित अत्याचार के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। नारे लगा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी हिरासत में लिया गया।

#Charanjit Singh Channi
# Sukhjinder Singh Randhawa