मानसा में नाबालिग से दु.ष्कर्म का मामला, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मानसा, 25 जुलाई (बलविंदर सिंह धालीवाल)- पंजाब के मानसा शहर में एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के बयान के अनुसार, उनकी बेटी एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने गई थी। आरोप है कि वहां से कुछ युवक उसे अपने साथ एक घर ले गए, जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

इस मामले में थाना सिटी-1 मानसा पुलिस ने समीर उर्फ सैफी, आकाशदीप उर्फ काशी, राजविंदर सिंह उर्फ सिब्बू (निवासी मानसा), रमणदीप सिंह उर्फ दीप (निवासी खैरा कलां) और सुमीत (निवासी रामपुरा) के खिलाफ विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

डीएसपी (सब-डिवीजन) हरजिंदर सिंह गिल ने मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
#मानसा में नाबालिग से दु.ष्कर्म का मामला
# 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज