रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
द्रास (कारगिल), 26 जुलाई - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन्होंने द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किया और उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान को नमन किया।
#रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

