मोहाली पुलिस पर हमला करने वालों ने किया सरेंडर 


एस. ए. एस. नगर, 27 जुलाई (कपिल वाधवा) - सेनेटा इलाके में एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम पर हमले के मामले में दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को दोपहर में कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी। दोनों आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह और दविंदर सिंह के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि सेनेटा में ड्रग तस्करों को पकड़ने गई एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर हमला हुआ था। इस हमले में दो पुलिस कांस्टेबल परमजीत सिंह और जगजीत सिंह घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया था। अब दोनों आरोपियों के सरेंडर करने के बाद पुलिस उनका रिमांड लेकर उनसे हमले की साजिश और उसमें शामिल दूसरे लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।

#मोहाली पुलिस