छात्रों के खिलाफ पैलेट गन के इस्तेमाल की रिपोर्ट पर चर्चा के लिए मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

नई दिल्ली, 28 जुलाई - कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 20 जुलाई 2026 को संसद की ओर मार्च कर रहे निहत्थे छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की रिपोर्ट पर चर्चा कराने के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

नोटिस में कहा गया है कि इस घटना में 80 से अधिक लोग घायल हुए थे, इसलिए इस गंभीर मुद्दे पर सदन में तत्काल चर्चा कराई जानी चाहिए।

 
#छात्रों के खिलाफ पैलेट गन के इस्तेमाल की रिपोर्ट पर चर्चा के लिए मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस