BCCI: श्रीलंका दौरे से पहले बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला 

नई दिल्ली, 28 जुलाई - भारत को अगले महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लिया है। टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप का करार नहीं बढ़ाया गया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि डस्काटे और दिलीप के अनुबंध समाप्त हो गए हैं और इन्हें विस्तार नहीं दिया जा रहा है। 

बीसीसीआई ने साफ किया है कि इन दोनों में से किसी भी कोच को उनके कार्यकाल में कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। टी दिलीप के हटने के बाद अब भारतीय टीम के लिए नए फील्डिंग कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी दी है कि बोर्ड भारतीय पुरुष टीम के लिए एक नया फील्डिंग कोच फाइनल करने के लिए फिलहाल दो या तीन नामों पर विचार कर रहा है और उनसे बातचीत चल रही है।

 
#BCCI
# श्रीलंका
# बीसीसीआई