पेपरवा लिक कईले बा

येजेन जी है साहब। जेन जी ने ऐसा हिलाया है कि व्यवस्था को नानी याद आ गई है। जो ये कह रहे थे कि छह लाख वोट से जो जीतकर आए हैं। तो क्या छह हजार लोगों के प्रदर्शन से इस्तीफा दे दें। ऐसे लोगों को मुँह की खानी पड़ी है। कहते हैं धन का बढ़ना अच्छा है। लेकिन मन का बढ़ना अच्छा नहीं होता है। इनका मन ही बढ़ा हुआ था। नहीं तो ऐसा क्यों कहते कि छह लाख वोट से जीतकर आएं हैं।  घमंड तो रावण का ना रहा। इनका कहां से रहता। पेपर लीक को दबाने के लिए तरह-तरह के मुद्दों से लोगों को भटकाया जा रहा था। लेकिन बात ना बनी। और युवा सड़कों पर आ गए। जब यू-टर्न लेना ही था तो पहले ही ले लेते। सोचा होगा कि हर आंदोलन की तरह इसको भी टुकड़े-टुकड़े गैंग या विदेशी साजिश बोलकर निपटा देंगे, लेकिन इस बार दाव जरा उल्टा पड़ गया। इस बार बात छात्रों की थी। लिहाजा पूरा देश उठकर खड़ा हो गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि छात्र सजा का भी मजा ले रहे हैं। उनकी बात उनके ही अंदाज में समझा रहे हैं। जैसे वो कहते थे कि सिनेमा हॉल में राष्ट्र गान गाना ज़रूरी होगा। उसी तरह जेन जी जब मैदान में राष्ट्र गान गाने लगे तो पुलिस और अर्धसैनिक बल अटेंशन की मुद्रा में आ गए। सब लोगों का अटेंशन में आकर जन गन मन अधिनायक गाने लगे हैं। जेन जी के लिए लगाए बैरेकेटिंग पर छात्र झूला-झूलने लगे। और बैरेकेटिंग ही उठा ले गए। हद तो तब हो गई जब वाटर कैनन के सजा को जेन जी ने वाटर पार्क समझकर मजा लिया।  पुलिस और अर्धसैनिक बल सब के सब परेशान। बताईए किस आंदोलन में छात्र सामने से टीयर गैस की मांग करता होगा। पुलिब और पैरा-मिलिट्री सब पसीने-पसीना हुए जाती है। फिर यही जेन जी पुलिस को पेपर से हवा भी कर रही है। पानी भी पिला रही है। रस्सी से बैरेकेटिंग या जेन जी को रोकने का प्रयास भी विफल रहा। छात्र रस्सी से रस्साकशी करते दिखाई दे रहे थे। कुल मिलाकर पुलिस प्रशासन सब परेशान है।  बिहार में तो रूलिंग पार्टी के विधायक जी को भी पीट दिया गया। और गाड़ी भी तोड़ दी। अब तो रूलिंग पार्टी के सांसद विधायक सब अपनी अपनी गाड़ियों से झंड़े उतारने लगे हैं। सब मिलाकर जेन जी इंज्वॉय कर रही है। पुलिस, अर्धसैनिक बल भाग रहे हैं। और जेन जी सबको दोड़ा रहा है। सबको भगा रही है। अच्छा है तोंदले पुलिसियों का पेट कम होगा। 
 आई.टी. सेल वालों से ज्यादा क्रियेटिव जेन जी वाले हैं। एक से एक क्रिएटिव नारे लिख रहें हैं। नारों से पट गया है सोशल मीडिया। रूलिंग पार्टी के आई.टी. सेल के लोग परेशान हैं। स्क्रोल करते जाईए। आपको नारों और स्टेटमेंट की भरमार दिखाई देगी।
-मेघदूत मार्केट फुसरो, बोकारो झारखंड 
पिन-829144

#पेपरवा लिक कईले बा