लोकसभा और राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 7 अगस्त - राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी और जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आज भारी बारिश के बीच विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (अमेंडमेंट) बिल, 2026 को वॉयस वोट से पास कर दिया गया। दोनों सदनों को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने "अमित शाह सदन में आएं" की मांग करते हुए नारे लगाए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि शाह सुबह से रात तक संसद में रहते हैं। उन्होंने लोकसभा में कहा कि आतंकवादी अमित शाह का नाम सुनते ही कांप उठते हैं। आज सुबह 9 बजे करीब 45 नए लोकसभा सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी से उनके घर पर नाश्ते पर मुलाकात की।

#Loksabha
# Rajya sabha