कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला, बोलीं- ‘अब अमित शाह को नहीं सुनना चाहते’
नई दिल्ली, 11 अगस्त - एनडीए सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ तख्तियां लेकर संसद के मकर द्वार तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर निशाना साधा।
कंगना रनौत ने कहा, “पहले उन्होंने चर्चा के लिए इतना हंगामा किया। अब जब चर्चा होने वाली है, तो वे इससे भाग रहे हैं। वे अमित शाह जी को नहीं सुनना चाहते। ऐसे सदन कैसे चलेगा?”
उन्होंने आगे कहा कि देश देख रहा है कि विपक्ष किस तरह “देश विरोधी ताकतों के हाथों में आ गया है।” कंगना ने यह भी कहा कि यह शर्म की बात है कि विपक्ष ने एक दिन भी सदन को ठीक से नहीं चलने दिया।
#कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला
# बोलीं- ‘अब अमित शाह को नहीं सुनना चाहते’

