शिमला धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग भराड़ीघाट के पास  दर्दनाक हादसा एक की मौ.त, दो घाय.ल

 

सोलन, 11 अगस्त : सोलन NH 205 शिमला धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग भराड़ीघाट के दसेरन में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पहाड़ी से भारी बरखम चट्टान चलती कार पर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत होगी जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग वहां पर एकत्रित हो गए। चट्टान से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके कारण घायलों को बाहर निकलने में भारी दिक्क्तो का सामना करना पड़ा.। करीब एक घंटे तक राहत एवं बचाव कार्य चल रहा। इसके कारण वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो गई है. हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौ.त होने की सूचना है, जबकि दो अन्य घाय.ल बताए जा रहे हैं।

#शिमला धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग