रांची, झारखंड:आंदोलन की दिशा को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है:देवेंद्र नाथ महतो
रांची, 14 अगस्त : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "आंदोलन की दिशा को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है... इस आंदोलन की वजह से आज जांच कमेटी गठित हुई और इतनी कार्रवाई हो रही है। सरकार सकारात्मक तौर पर हमारी बातों को सुन भी रही है लेकिन संपूर्ण न्याय बाकी है। कुछ लोग मेरे आंदोलन के शुरूआत के लगभग 29-30 दिन बाद, इस आंदोलन को तोड़ना चाहते हैं, दिशा को भटकाना चाहते हैं। समय आने पर मैं सारे खुलासे करूंगा लेकिन भोले-भाले छात्रों से मेरा आग्रह है कि कृपया इस आंदोलन को न भटकाएं और न ही भटकने दें, न टूटने दें, न बिखरने दें। परिस्थिति कुछ भी हो, आंदोलन को बचाएं और एकजुट रहें। बहुत ही जल्द मैं अस्पताल से आप लोगों के बीच आऊंगा। मैंने अस्पताल से भी आग्रह किया है..."

