दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल पर लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहली बार दौड़ी वंदे भारत ट्रेन
रियासी (जम्मू-कश्मीर), 20 अगस्त - वंदे भारत ट्रेन पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल पर लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन के तहत श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉड गेज रेल सेक्शन पर, रेलवे मंत्रालय द्वारा ट्रेनों की अधिकतम अनुमेय गति को 100 किलोमीटर प्रति घंटे करने की मंजूरी दी गई थी।
पहले, इस सेक्शन पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा-संगलदान सेक्शन के लिए 85 किलोमीटर प्रति घंटे और संगलदान-बनिहाल सेक्शन के लिए 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार निर्धारित थी।
#दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल पर लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहली बार दौड़ी वंदे भारत ट्रेन

