सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या: ससुरालियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

नई दिल्ली, 22 अगस्त - दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद के खूनी अंजाम का भयावह रूप दिखाया है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, विनय गुप्ता की उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि विनय की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उसके दो जुड़वा बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी। मीडिया रिपोर्ट्स में परिवार के मुताबिक, मृतक विनय आईटी सेक्टर में काम करता था और उसका सालाना पैकेज करीब 60 लाख रुपये था।

#सॉफ्टवेयर इंजीनियर