कौशाम्बी: पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, धमाकों से दहला मनौरी बाजार, 11 मौत 

प्रयागराज/कौशाम्बी, 31 अगस्त - पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे पटाखों में एक के बाद एक तेज धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में फैक्टरी से उठे धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को ढक लिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। धमाके में कई परिवारों के मकान धराशायी हो गए। 11 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब दर्जन भर लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई  है। इसमें तीन वेंटीलेटर पर हैं। मौके पर प्रयागराज के एडीजी, आईजी, डीआईजी, अपर पुलिस आयुक्त के अलावा कौशाम्बी के डीएम और एसपी पहुंच गए हैं। झुलसे लोगों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया है। 

#कौशाम्बी: पटाखा फैक्टरी में भीषण आग
# धमाकों से दहला मनौरी बाजार
# 11 मौत