मुख्यमंत्री मान ने शिक्षकों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 5 सितंबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि आज मोहाली में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान 'शिक्षक दिवस' के मौके पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शानदार सेवाएं निभाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को बुलंदियों पर ले जाना हमारी मुख्य प्राथमिकता है। शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग, 118 'स्कूल्स ऑफ एमिनेंस' (SoE) का निर्माण और 16,348 स्कूलों में वाई-फाई की सुविधा इसी दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम हैं।

'बिजनेस ब्लास्टर्स' कार्यक्रम के माध्यम से हम विद्यार्थियों को नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बना रहे हैं... आइए मिलकर एक शिक्षित, कुशल और 'रंगला पंजाब' का निर्माण करें...

इंकलाब जिंदाबाद!

#मुख्यमंत्री मान ने शिक्षकों को किया सम्मानित