अभी सावन चल रहा है
पंडित जी जोर-जोर से चले जा रहे थे। पंडित जी को रोका। पंडित जी कहां जल्दी बाजी में चले जा रहें हैं। पंडित जी बोले। जल्दी बोलिए जजमान जो बोलना है। थोड़ा जल्दी में हूं। मैंने कहा कहां भागे चले जा रहे हैं। आधा मिनट तो रूकिए। जो बोलना है जल्दी बोलिए।
बोलता हूं बोलता हूं। थोड़ा सांस तो लीजिए। सांस लेने की फुर्सत कहां है भाई। अभी बड़ा बिजी चल रहा हूं।
बरसात में जब सबकुछ मंदा चल रहा है। ग्राहकों का कहीं अता-पता नहीं है। चिंता से हम दुकानदारों का चेहरा पीला पड़ा हुआ है। इस संकट के समय में आप कहां बिजी चल रहें हैं।
कहां रहना हो रहा है आजकल आपका। अभी सावन में बिजी चल रहा हूँ। साल में एक तो पूरे सावन और कार्तिक में लक्ष्मी पूजा पर मैं बहुत ही बिजी रहता हूँ। ऐसे समय में मेरी प्री बुकिंग रहती है। लोग अप्वाईंमेंट लेकर मिलते हैं। अच्छा, और जहां काम करते हैं उस दुकान में कौन काम कर रहा है। पंडित जी मुस्कुराए बोले। हमारा तो सीजन चल रहा है लेकिन बिजनेस व्यापार का गिंजन चल रहा है। बाज़ार में कीचड़ चल रहा है। दुकानदार अभी तंगहाली में है। हालत उसकी फटेहाली में है। इसीलिए दुकानदार पर कर रहा हूँ उपकार।
अभी मेरा मालिक सैलरी नहीं दे पाएगा। इसलिए उसको कह आया हूँ कि भाई एक महीने की छट्टी चाहिए। तुम्हें भी आराम रहेगा। तुम्हारी जेब को भी आराम रहेगा।
कारण की धंधा बहुत मंदा चल रहा है। दुकान में सप्ताह-सप्ताह तक बोहनी नहीं हो रही है। दुकानदार खुद खाएगा या हमें खिलाएगा। लिहाजा बाजार को ध्यान में रखते हुए मंदिरों में आजकल बुकिंग चल रही है। रोज किसी ना किसी मंदिर में कथा का प्रोग्राम होता रहता है। एक दिन का कितना मिलता है। पंडित जी बोले दुकान से बढ़िया मिल रहा है। एक दिन का सात सौ मिल जाता है। खाना पीना अलग से मिलता है। फिर दान-दक्षिणा और कपड़े-लत्ते भी पाता हूँ।
घंटे-दो-घंटे का कथा करवाने का काम रहता है। फिर दिनभर आराम रहता है। दुकान में काम कर करके थक जाता हूँ। रोज-रोज एक ही चेहरा देखकर पक जाता हूँ। ग्राहकों को सुन-सुनकर थक जाता हूँ। इसीलिए महीने भर की छुट्टी पर हूँ।
नहीं तो बेकार में तुम्हारा जेब होगा ढ़ीला। हो सकता है बाज़ार की मंदी देखकर तुम्हें चढ़ने लगे पानी। हो सकता है याद आने लगे नानी।
मन-ही-मन में मैं बोला आपका ही ठीक है पंडित जी। आम के आम गुठलियों के दाम। पांचो ऊंगली घी में और सिर कढ़ाई में है।
-मेघदूत मार्केट फुसरो
बोकारो झारखंड, पिन 829144



