केरल के त्रिशूर में दर्दनाक हा.दसा, दंपति और 3 साल के बेटे की मौ.त
त्रिशूर (केरल), 6 सितंबर - त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में तीन साल का एक बच्चा भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मुनीर (35), उनकी पत्नी सफना (25) और उनके तीन वर्षीय बेटे यामिल ऐबक के रूप में हुई है। तीनों चवक्कड़ के एडक्काज़ियूर के रहने वाले थे।
यह हादसा शनिवार आधी रात को गुरुवायूर-कुन्नमकुलम रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे रोकी थी, तभी एक बेकाबू कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

