मानसा अदालत समेत 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

मानसा, 21 सितंबर (बलविंदर सिंह धालीवाल)- एक वायरल पत्र के जरिए स्थानीय कोर्ट कॉम्प्लेक्स समेत जिले के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस द्वारा अदालत की सुरक्षा बढ़ाकर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है।

जिले के 3 गांवों खीवा, हीरो कलां और अतला के स्कूलों के अलावा शहर के गर्ल्स स्कूल के बाहर भी पुलिस तैनात कर सभी स्कूल खाली करवा दिए गए हैं। थाना शहरी-2 मानसा की प्रभारी बेअंत कौर ने बताया कि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी स्थानों पर तलाशी अभियान भी जारी है।

#मानसा अदालत समेत 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी