कुरुक्षेत्र में किसानों पर वाटर कैनन-आंसू गैस के इस्तेमाल पर आप ने सरकार को घेरा

कुरुक्षेत्र, 22 सितंबर - कुरुक्षेत्र में धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि किसानों की मांग सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई करना सरकार के किसान हितैषी होने के दावों पर सवाल खड़े करता है।

ढांडा ने कहा कि किसान अपनी फसल की सरकारी खरीद की मांग कर रहे हैं। उनके मुताबिक, किसान लंबे समय से धान की खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से बातचीत भी कर चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ और प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

#कुरुक्षेत्र
# किसानों