ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, नौ यात्रियों की मौत


नई दिल्ली, 24 सितंबर - गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस जांच में जुटी है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे पहुंची थी, तभी उसमें आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का पता चलते ही कुछ यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कई लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए। 
 

#ग्रेटर नोएडा