पंजाब सरकार द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर आयोजित किया जाएगा जश्न-ए-इंकलाब - बलतेज पन्नू
लुधियाना, 27 सितंबर (रुपेश कुमार)- पंजाब सरकार द्वारा पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) में आयोजित किए जा रहे जश्न-ए-इंकलाब को लेकर आज आम आदमी पार्टी के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने PAU का दौरा किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इस मौके पर संबोधित करते हुए पन्नू ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 28 सितंबर को यह आयोजन किया जा रहा है, जिसके दौरान एक नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
#पंजाब सरकार द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर आयोजित किया जाएगा जश्न-ए-इंकलाब - बलतेज पन्नू

