राहुल गांधी ने छात्रों का किया समर्थन
नई दिल्ली, 29 सितंबर - लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने युवाओं और जेन जी से इन विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने की अपील की। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में महिलाओं को ही दंडित नहीं किया जाना चाहिए बल्कि जो दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो पोस्ट में कहा, 'महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए उन्हें ही दंडित करना बंद करना चाहिए। पूरे देश में महिलाएं सड़कों पर चलने से डर रही हैं, उन्हें शोषण और दुष्कर्म होने का डर है और सरकार कह रही है कि आप घर पर रहिए!' राहुल गांधी ने कहा, 'यह पितृसत्तात्मक व्यवस्था है, जो पीड़ितों पर ही आरोप लगाती है और अपराधियों को बचाती है। अब समय आ गया है कि इसे खत्म कर देना चाहिए।'

