दोपहर के भोजन के लिए होटल मालिक गौतम कपूर के आवास पर रुके अमित शाह और केवल सिंह ढिल्लों

जालंधर, 30 सितंबर- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के बाद, रैली से पहले दोपहर के भोजन के लिए होटल मालिक गौतम कपूर के आवास पर रुके।

अमित शाह और केवल ढिल्लों ने गौतम कपूर और उनके दामाद पंकज सरदाना के साथ शाकाहारी भोजन किया। रैली से पहले उनका वहां करीब 40 मिनट का ठहराव रहा। गौतम कपूर कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी रहे हैं, जो जालंधर के दौरों के दौरान अक्सर उनके घर ठहरते थे।

#दोपहर के भोजन के लिए होटल मालिक गौतम कपूर के आवास पर रुके अमित शाह और केवल सिंह ढिल्लों