सतीश पूनिया को पंजाब व जम्मू-कश्मीर भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर पंचकूला में विदाई समारोह

पंचकूला, 1 अक्टूबर (कपिल)- हरियाणा भाजपा संगठन की ओर से पंचकूला में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, पूर्व सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर और पूर्व संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा को विदाई दी गई, जबकि नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन राणा का स्वागत किया गया।
सतीश पूनिया को अब पंजाब भाजपा के प्रभारी के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर का भी प्रभार सौंपा गया है। समारोह के दौरान पार्टी नेताओं ने पूर्व पदाधिकारियों द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के मंत्री, विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन राणा का स्वागत करते हुए नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया। समारोह के दौरान पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया।

#सतीश पूनिया
# पंजाब
# जम्मू-कश्मीर