फिरोजपुर मंडल ने साहनेवाल से मुंडियामपक्कम तक पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की
फिरोजपुर 10 अक्टूबर (राकेश चावला) उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने पंजाब और दक्षिण भारत के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच रेल आधारित माल परिवहन को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में साहनेवाल और चेन्नई मंडल के मुंडियामपक्कम रेलवे स्टेशन के बीच पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की गई है
इस ट्रेन का संचालन छह वर्ष की अवधि के लिए राउंड ट्रिप आधार पर किया जाएगा साहनेवाल से पहली पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन 10 अक्टूबर को रवाना की गई इसमें पैकेज्ड खाद्य पदार्थ और मशीनरी पार्ट्स सहित व्यावसायिक माल भेजा गया
#फिरोजपुर मंडल

