मैड संधू मर्डर केस - मुख्य आरोपी जोबनप्रीत मुंबई से गिरफ्तार


मैड संधू हत्याकांड की जांच में पंजाब पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने मुंबई एटीएस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन पिस्तौल, पांच मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और वारदात में शामिल अन्य लोगों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में था आरोपी
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, जोबनप्रीत की भूमिका शूटरों तक हथियार पहुंचाने, उन्हें आर्थिक मदद देने और वारदात को अंजाम देने के लिए जरूरी लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने में सामने आई है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी  विदेश में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए और उन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
 

#मैड संधू मर्डर केस