जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान की आपात लैंडिंग कराई गई
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर - जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान AI-2030 की जयपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्लाइट में बम होने की आशंका के बाद उड़ान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। इस सूचना से विमान में सवार यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई।
#जर्मनी

